बांधवगढ़ में ‘श्रीमती इंद्राणी बालन इंटरप्रिटेशन सेंटर’ का भूमि पूजन संपन्न
पुनीत बालन ग्रुप द्वारा वन कर्मियों और वन्यजीव संरक्षण हेतु निरंतर सहयोग

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला में आज, 13 नवंबर 2026 को एक विशेष और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ‘श्रीमती इंद्राणी बालन इंटरप्रिटेशन सेंटर’ का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण ‘पुनीत बालन ग्रुप’ के सहयोग से कराया जा रहा है।
इस गरिमामयी भूमि पूजन कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीया विधायक सुश्री मीना सिंह जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री पुनीत बालन, उनकी पत्नी एवं माणिकचंद ऑक्सिरिच की सीएमडी जान्हवी धारिवाल-बालन तथा श्रीमती शोभा धारिवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
। वन विभाग की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास शाखा) श्री बी.एस. अन्निगिरी, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय, उप संचालक श्री योहान कटारा, सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी ताला सहित ताला परिक्षेत्र का स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में रिसॉर्ट एसोसिएशन, गाइड एसोसिएशन और जिप्सी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
यह उल्लेखनीय है कि पुनीत बालन ग्रुप पिछले 5 वर्षों (वर्ष 2021 से) से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और यहाँ के कर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर सहयोग कर रहा है। ग्रुप द्वारा टाइगर रिजर्व के लगभग 1,100 सदस्यों का जीवन बीमा (Life Insurance) कराया गया है। इस बीमा योजना के अंतर्गत वन कर्मी, सुरक्षा श्रमिक, गाइड्स तथा जिप्सी एसोसिएशन के सदस्य व चालक शामिल हैं। इस जीवन बीमा का लगभग 34 लाख रुपये का वार्षिक प्रीमियम पुनीत बालन ग्रुप द्वारा स्वयं वहन किया जाता है। अगले 10 वर्षों तक यह प्रीमियम भरा जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल से हमारे वन कर्मियों और सुरक्षा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का अहसास होता है, जिससे वे अधिक निर्भीक होकर वन्य एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में अपना योगदान दे पाते हैं।
वन्यजीवों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा गश्त (Patrolling) व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुनीत बालन जी द्वारा वाहनों की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा कार्यों के लिए 3 इसुजु (Isuzu) वाहन देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और इसी माह के अंत तक ये तीनों वाहन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सौंप दिए जाएंगे।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाली ऐसी सभी सहयोगी संस्थाओं को अपने इकोसिस्टम का एक अभिन्न अंग मानता है। प्रबंधन इन संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपने वन कर्मियों, सुरक्षा श्रमिकों की भलाई और उनके लिए एक सुरक्षित व बेहतर कार्य-वातावरण तैयार करने के लिए सदैव प्रयासरत है।
“वन्यजीवों और प्रकृति का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले वनकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी इस संरक्षण कार्य के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। उनके कार्यों को सुरक्षा का संबल मिले, उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो और वन्यजीव संरक्षण के प्रयास और अधिक सशक्त बनें, इसी उद्देश्य से ‘पुनीत बालन ग्रुप’ के माध्यम से इस कार्य में योगदान देने का अवसर मिला, इसका हमें विशेष आनंद है। भविष्य में भी हमारा सहयोग इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।”
पुनीत बालन अध्यक्ष, पुनीत बालन ग्रुप
“वनकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी अत्यंत विषम परिस्थितियों में दिन-रात वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा की रक्षा का कार्य करते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जीवन बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण और गश्त व्यवस्था के लिए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पुनीत बालन ग्रुप की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय और महत्वपूर्ण है। इस तरह के सहयोग से न केवल वनकर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को भी और अधिक मजबूती मिलती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संरक्षण कार्यों में पुनीत बालन ग्रुप द्वारा पिछले पांच वर्षों से दिया जा रहा निरंतर योगदान प्रशंसनीय है। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं!”″



