ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

चंद्रकांतदादा पाटील की अपील पर कोथरुडकरों ने बढ़ाए मदद के हाथ

सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए 10 टन अनाज की पहली खेप रवाना, समुत्कर्ष के माध्यम से राहत पहुंचाने की पहल

Spread the love

पुणे। सूखाग्रस्त क्षेत्रों के नागरिकों की मदद के लिए आम लोगों को भी आगे आने की अपील राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा विधायक चंद्रकांतदादा पाटील ने कोथरुड के नागरिकों से की थी। उनकी इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है। इसी पहल के तहत समुत्कर्ष के माध्यम से 10 टन अनाज की पहली खेप रवाना की गई है . वर्तमान में राज्य के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत के साथ ही फसलें खराब होने से किसानों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से प्रभावित नागरिकों को राहत दिलाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग करने की अपील की गई थी।

लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चंद्रकांतदादा पाटील की संकल्पना के तहत समुत्कर्ष ग्राहक पेठ के माध्यम से अनाज 50 प्रतिशत रियायती दर पर उपलब्ध कराया गया। इस व्यवस्था के अंतर्गत नागरिक और स्वयंसेवी संस्थाएं धनराशि एकत्र कर आधी कीमत पर अनाज खरीद सकती हैं। इसके बाद विशेष व्यवस्था के जरिए यह अनाज सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है।

इसी पहल के तहत पुणे के पाषाण स्थित जय भवानी ट्रस्ट ने जनसहयोग से धनराशि एकत्रित कर 10 टन अनाज खरीदा। अनाज की यह पहली खेप बीड जिले के अंबेजोगाई तालुका के कुंबेफल सहित आसपास के सूखाग्रस्त गांवों में जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!