‘कपल्स थेरपी’ (दांपत्य समुपदेशन) विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण
भारती विद्यापीठ न्यू लॉ कॉलेज द्वारा आयोजन

पुणे. भारती विद्यापीठ अभिमत विश्वविद्यालय के न्यू लॉ कॉलेज और फोर सी’ज (4 C’s) काउंसलिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में ‘कपल्स थेरपी’ (दांपत्य समुपदेशन) पर एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स (प्रमाणपत्र प्रशिक्षण) आयोजित किया गया है।
यह कोर्स समुपदेशकों, मनोवैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अपने निजी संबंधों को बेहतर बनाना चाहने वाले सभी लोगों के लिए खुला है।
यह ऑनलाइन कोर्स 10 से 14 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कोर्स में संबंधों की भावनात्मक जटिलताओं, संवाद में आने वाली अड़चनों, विश्वास और निकटता जैसे विषयों पर गहन मार्गदर्शन किया जाएगा।
इसमें गॉट्समन कपल थेरपी सहित अन्य थेरपी पद्धतियों का भी अध्ययन किया जाएगा। कोर्स में संवाद कौशल, संघर्ष समाधान, केस स्टडी, रोल प्ले और सुपरविजन का प्रत्यक्ष अनुभव भी शामिल रहेगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2025 है। इच्छुक प्रतिभागी 70207 35330 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी न्यू लॉ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. उज्वला बेंडाळे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।