ताजा खबरपुणेब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

माहेश्वरी सहेली ग्रुप की ‘समुद्र मंथन’ ने पुणेकरों को किया मंत्रमुग्ध!

Spread the love

पुणे .माहेश्वरी सहेली महिला मंडल द्वारा आयोजित, अध्यक्षा विजया बांगड़ और नीता बिहानी की संकल्पना पर आधारित भव्य पौराणिक नृत्य-नाटिका ‘समुद्र मंथन’ की प्रस्तुति को ज़बर्दस्त प्रतिसाद मिला। उपस्थित पुणेकर दर्शक भावविभोर हो गए! इस कार्यक्रम का नियोजन और प्रस्तुति ‘ऑयस्टर इवेंट’ की संयोजिकाओं दीपा बाफना और कविता खिंवसरा ने किया।

150 से अधिक महिला कलाकारों को उपयुक्त प्रशिक्षण देकर, उत्कृष्ट संवाद लेखन, कलात्मक कोरियोग्राफी, ध्वनि रिकॉर्डिंग, वीडियो ग्राफिक्स, आकर्षक प्रॉप्स और तकनीकी प्रभावों के माध्यम से यह भव्य, प्रभावशाली और रोमांचकारी पौराणिक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। योगेश फूलफगर, प्रणव पद्मनाभ, अनिरुद्ध पद्मनाभ, शिल्पा पारेख और जागृति देसरड़ा-संघवी का सहयोग प्राप्त हुआ। सुंदर,पौराणिक वेशभूषा हेमा बूब और रूपाली काबरा द्वारा की गई। सहेली ग्रुप की ओर से संगीता बिहानी, मीना बिहानी और संयोजन समिति का सहयोग रहा।

यह कार्यक्रम 5 मई 2025 को बालगंधर्व रंगमंदिर, पुणे में, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर और उद्यमी मोनिका पोफले की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सहेली ग्रुप की 35 वर्षों की यात्रा की झलक भी प्रस्तुत की गई। साथ ही ग्रुप द्वारा कई सामाजिक संस्थाओं और परियोजनाओं को सहायता दी गई। इस कार्यक्रम में पुणे जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रतन राठी, महेश सोमानी, संजय बियाणी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

भव्य नृत्य-नाटिका ने किया पुणेकरों को प्रभावित!

माहेश्वरी सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य पौराणिक नृत्य-नाटिका ‘समुद्र मंथन’ की प्रस्तुति को दर्शकों से जबरदस्त प्रशंसा मिली। देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत प्राप्ति के लिए हुए समुद्र मंथन की कथा को इस नाटक में अत्यंत प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया। इस संपूर्ण प्रस्तुति में केवल महिलाओं ने भाग लिया और खूब सराहना पाई।

दो महीनों तक अभ्यास कर 150 से अधिक महिला कलाकारों को प्रशिक्षित किया गया और संवाद लेखन, कोरियोग्राफी, ध्वनि, ग्राफिक्स, प्रॉप्स और तकनीकी प्रभावों के साथ यह प्रभावशाली प्रस्तुति संभव हुई। ऑयस्टर इवेंट की इस पेशकश ने दर्शकों के दिल जीत लिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button