ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में गैरव्यवहार रोकने की मांग

संदीप खर्डेकर ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

Spread the love

पुणे. आगामी गणेशोत्सव विसर्जन शोभा यात्रा में बढ़ती अव्यवस्थाओं और अशोभनीय घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार को पत्र भेजा है। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उत्सव की पवित्रता सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

खर्डेकर ने पत्र में कहा है कि वे 1983 से गणेशोत्सव से जुड़े हैं और 40 वर्षों से विभिन्न मंडलों के साथ सक्रिय हैं। इस वर्ष विसर्जन शोभा यात्रा में मान के गणपती के बाद के क्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भाऊसाहेब रंगारी मंडल और अखिल मंडई मंडल ने मान के गणपती के बाद शामिल होने की घोषणा की है, जबकि कुछ मंडलों ने सुबह 7 बजे शोभा यात्रा शुरू करने की मांग की है। इस पर आपसी सहमति के लिए प्रमुख मंडलों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की तत्काल बैठक बुलाने की आवश्यकता बताई गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को छह प्रमुख सुझाव दिए हैं–

1. डीजे और लेजर बीम पर नियंत्रण – मिरवणुकी में कान फाड़ू ध्वनि और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली लेजर बीम पर पहले ही नियंत्रण किया जाए।

2. बाहरी भीड़ पर रोक – बाहर से आए लोग मंडलों के आगे नाचते हैं, जिससे मिरवणूक रुकती है।

3. अश्लील नृत्य पर निगरानी – पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा अशोभनीय हावभाव करने से उत्सव की पवित्रता भंग होती है।

4. अनुभवी पुलिस की तैनाती – वर्तमान में अधिकांश नए अधिकारी हैं, इसलिए सेवानिवृत्त अधिकारियों की सहायता लेने का सुझाव दिया गया है।

5. ढोल-ताशा पथकों पर मर्यादा – ढोल बजाने वालों की संख्या सीमित हो, क्योंकि उनके उग्र प्रदर्शन से धक्कामुक्की और चोटें होती हैं।

6. स्वयंसेवकों की दुर्व्यवहार रोकें – कुछ तथाकथित स्वयंसेवक और पुलिस मित्र आम लोगों, महिलाओं और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिन पर रोक जरूरी है।

खर्डेकर ने यह भी कहा कि गत वर्ष डीजे पर नियंत्रण के लिए चलाई गई मोहीम और इस वर्ष उद्योगपति पुनीत बालन द्वारा डीजे के विरोध में अपनाई गई भूमिका स्वागतयोग्य है। उन्होंने आग्रह किया कि पुलिस प्रशासन इस पर गंभीरता से कार्रवाई करे ताकि गणेशोत्सव की शांति और गरिमा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!