देश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर

वडगांव जलकेंद्र क्षेत्र में 12 फरवरी को पानी आपूर्ति बंद

 नागरिकों से संयमित उपयोग की अपील

Spread the love

पुणे, 11 फरवरी 2026 : पुणे महानगरपालिका के वडगांव जलशुद्धीकरण केंद्र (टप्पा-1) में तकनीकी कार्य के चलते गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। उपमहापौर मा. परशुराम वाडेकर ने नागरिकों से नियोजनपूर्वक पानी का उपयोग करने तथा प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।उपमहापौर मा. परशुराम वाडेकर ने कहा कि यह कार्य शहर के जल प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस दौरान धैर्य रखें और जल बचत का पालन करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉ वॉटर पाइपलाइन पर डमी प्लेट (बंद प्लेट) लगाने तथा वडगांव जलशुद्धीकरण केंद्र पर तीन नए कियोस्क स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण वडगांव जलकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इसके अतिरिक्त शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सुबह के समय पानी की आपूर्ति देर से तथा कम दबाव के साथ होने की संभावना है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह कर लें और संयमित उपयोग करें।

पानी आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्र इस प्रकार हैं :
हिंगणे, आनंदनगर, वडगांव, धायरी, आंबेगाव पठार, दत्तनगर, धनकवडी, कात्रज, भारती विद्यापीठ परिसर, कोंढवा बुद्रुक, आंबेगाव खुर्द, आंबेगाव बुद्रुक, येवलेवाडी, सहकारनगर भाग-2 का ऊपरी भाग, आंबेडकरनगर, टिळकनगर परिसर, दाते बस स्टॉप परिसर आदि।

राजीव गांधी पंपिंग स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र :
सच्चाई माता टाकी, संतोष नगर, दत्तनगर, आंबेगाव बुद्रुक, आंबेगाव खुर्द, सुंदा माता नगर, वंडर सिटी, मोरेबाग, श्रीहरी टाकी, बालाजी नगर, पवार हॉस्पिटल परिसर, केदारेश्वर टाकी, सुखसागर नगर (भाग 1 व 2), राजस सोसायटी, उत्कर्ष सोसायटी, सुंदरबन सोसायटी, शेलार मळा, कात्रज गावठाण, भारत नगर, जुना प्रभाग क्रमांक 38 का वरखडे नगर, संपूर्ण जुना प्रभाग 41 तथा येवलेवाडी परिसर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!