ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

वानवडी के श्री सोमनाथ मंदिर में वासंतिक उटी भजन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

पुणे के वानवडी स्थित जांभुळकर मळा में श्री सोमनाथ सेवा ट्रस्ट एवं मनाजीराव गवळी सेवा प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में श्री सोमनाथ मंदिर परिसर में वासंतिक उटी भजन, कीर्तन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को वानवडी ग्रामस्थ भजनी मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।

कार्यक्रम में श्री सोमनाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन जांभुळकर, मनाजीराव गवळी सेवा प्रतिष्ठान के सचिव जिगर गवळी, राहुल गवळी, बाळासाहेब गवळी, तुकाराम जांभुळकर, अनिल गवळी, अरुण भुजबळ, केरबा केदारी, सुरेश होले, कुंडलिक शेवते सहित महिला भजनी मंडल प्रमुख विद्याताई भुजबळ, रजनी शेवते एवं वानवडी क्षेत्र की महिला ग्रामस्थ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!