ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थायी समाधान की मांग

क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने आयुक्त को सौंपा निवेदन

Spread the love

पुणे। पुणे में हर वर्ष बारिश के दौरान खड़कवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे की बस्तियों और सोसायटियों में बाढ़ आने की समस्या गंभीर हो हो जाती है,इस समस्या के स्थायी समाधान के लिये क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम को पत्र लिखकर हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या पर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के बाद खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने पर नदी किनारे की बस्तियों और सोसायटियों में पानी भर जाता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खर्डेकर ने अपने पत्र में कहा कि हर वर्ष एक जैसी स्थिति बनती है। प्रशासन बचाव कार्य करता है, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठन राहत सामग्री वितरित करते हैं। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के पुनर्वास की योजना क्यों नहीं बनाई जाती। साथ ही नदी किनारे और बाढ़ रेखा के भीतर अनधिकृत रूप से बसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही और संभावित राजनीतिक दबाव की भी जांच की मांग की।

संदीप खर्डेकर ने यह भी कहा कि शहर के कई हिस्सों में नालों के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करने वाले निर्माण किए गए हैं। ऐसे निर्माणों के कारण बारिश के दौरान जलभराव और दीवार गिरने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी अवैध और बाधक निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

अपने निवेदन में उन्होंने आयुक्त नवल किशोर राम से आग्रह किया कि पुणे में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए, ताकि अगले वर्ष मानसून में कोई भी परिवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने को मजबूर न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित में की जाने वाली ऐसी कार्रवाई को पुणेकरों का पूरा समर्थन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!