ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर
अर्जुन मेदनकर बने अखिल भारत हिंदू महासभा के पुणे जिला धार्मिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष

पुणे। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभवराज रौंदल के आदेशानुसार अर्जुन मेदनकर को पुणे जिला अध्यक्ष – धार्मिक प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार, अर्जुन मेदनकर अब पुणे जिले में धर्म रक्षा, गो रक्षा एवं देशहित से जुड़े कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन के विचारों एवं कार्यों को पुणे जिले के प्रत्येक तालुका और गांव तक पहुंचाने में गति मिलेगी, ऐसा विश्वास राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभवराज रौंदल ने व्यक्त किया।
अर्जुन मेदनकर की इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है। साथ ही, उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



