क्रिएटिव्ह फाउंडेशन द्वारा विभिन्न संस्थाओं को दी गई मदद ही मेरा सार्थक जन्मदिन – केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ
ऑल आर्टिस्ट फाउंडेशन, नवचैतन्य हास्ययोग परिवार सहित अन्य संस्थाओं को उपयोगी सामग्री भेंट – संदीप खर्डेकर

मुरलीधर मोहोळ के जन्मदिन पर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन ने 9 दिनों तक 9 संस्थाओं को दी सहायता
पुणे_ क्रिएटिव्ह फाउंडेशन की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को दी गई सहायता ही मेरा सार्थक जन्मदिन है। मेरे जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा सूखा प्रभावित लोगों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की थी। इस अपील पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा समाजोपयोगी गतिविधियां संचालित किए जाना ही मेरा जन्मदिन है।यह विचार केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ ने व्यक्त की।
मुरलीधर मोहोळ के जन्मदिन (9 नवंबर) के अवसर पर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन की ओर से लगातार नौ दिनों तक नौ संस्थाओं को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस अभियान का समापन ऑल आर्टिस्ट फाउंडेशन और नवचैतन्य हास्ययोग परिवार को वॉटर डिस्पेंसर, वॉटर कूलर और स्पीकर सेट भेंट करने के साथ हुआ। इस अवसर पर मोहोळ ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा डहाणूकर कॉलोनी हैप्पी कॉलोनी वरिष्ठ नागरिक संघ को अलमारी और कुर्सियां, वारजे मालवाड़ी वरिष्ठ नागरिक संघ को कुर्सियां तथा मनमोहन सोसायटी को अलमारी सहित अन्य संस्थाओं को भी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर, ट्रस्टी एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, ऑल आर्टिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश सुपेकर, रशीद शेख, गणेश गायकवाड़, गणेश मोरे, मनोज माजिरे, सोमनाथ फाटके, अश्विनी कुरपे, भाविका कुलकर्णी तथा नवचैतन्य हास्ययोग परिवार के मकरंद टिल्लू और जयंत दशपुत्रे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर ने कहा कि मोहोळ की अपील पर समाजोपयोगी कार्य करते हुए उन्हें स्वयं भी खुशी और संतुष्टि मिली है। वहीं संदीप खर्डेकर ने घोषणा की कि भविष्य में भी विभिन्न त्योहारों, उत्सवों, महापुरुषों की जयंती और नेताओं के जन्मदिन जरूरतमंद संस्थाओं को उपयोगी सामग्री वितरित करके मनाए जाएंगे।



