किसी भी संकट में पिंपरी-चिंचवड़करों का हमेशा रहेगा ‘‘एक हाथ मदद का’’ – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण
– विधायक महेश लांडगे का राज्य में आदर्शवत उपक्रम

मराठवाड़ा के जरूरतमंद किसानों को 106 गायों का नि:शुल्क वितरण
पिंपरी-चिंचवड़ – किसी भी आस्मानी संकट के समय जब किसान उम्मीद करता है कि कोई उसकी मदद के लिए आगे आएगा, तब पिंपरी-चिंचवड़ के नागरिक हमेशा सहायतार्थ तैयार रहते हैं। इसी भावने से प्रेरित होकर भाजपा विधायक महेश लांडगे के नेतृत्व में “एक हाथ गोधन” अभियान के तहत मराठवाड़ा और सोलापुर समेत कई जिलों के जरूरतमंद किसानों को पहले चरण में 106 गायों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि “यह उपक्रम पूरग्रस्त किसानों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा और समाज में संवेदनशीलता की भावना बढ़ाएगा।” कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनुप मोरे, माजी महापौर राहुल जाधव, हिरानानी घुले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेमंत हरहरे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
विधायक महेश लांडगे ने कहा कि “2018-19 में कोल्हापुर-सांगली में आई बाढ़ के समय हमने ‘एक हाथ मदद का’ अभियान शुरू किया था, जिसके तहत 80 से अधिक गाड़ियों में राहत सामग्री भेजी गई थी। अब मराठवाड़ा और सोलापुर के किसानों पर आए संकट को हम अपना समझते हुए फिर एक बार सेवा का कार्य कर रहे हैं। पहले चरण में 51 गाड़ियां सामग्री लेकर रवाना हुईं और अब दूसरे चरण में गोधन का नि:शुल्क वितरण किया गया है।”
उन्होंने बताया कि धर्मवीर छत्रपती संभाजी महाराज के बलिदान स्थळ वढू-तुळापुर स्थित ‘शंभूसृष्टी’ के निर्माण कार्य में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही पिंपरी-चिंचवड़ न्यायालय संकुल भवन की उभारणी में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में निर्णय झाला, ऐसी आठवण लांडगे यांनी दिली।
चव्हाण ने कहा कि धर्मवीर छत्रपती संभाजी महाराज का विश्व का सबसे ऊंचा शिल्प “स्टैच्यू ऑफ हिंदुभूषण” ‘शंभूसृष्टी’ में तैयार हो रहा है, जिसकी भव्यता विश्व रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि “देश में राष्ट्रीयता और हिंदुत्व का वारसा आगे बढ़ाना है, तो छत्रपतींच्या नावाने उभारल्या जाणाऱ्या प्रत्येक वास्तूपुढे नतमस्तक व्हावे लागेल।” उन्होंने इस भव्य राष्ट्रार्पण समारोह में सहभागी होने का आश्वासन दिया।
कोट :
“पिंपरी-चिंचवड़ और भोसरी के नागरिकों की खासियत है कि वे हर संकट और पुण्य को साझा करते हैं। राज्य में जहां भी प्राकृतिक आपदा आती है, वहां हजारों मददगार हाथ आगे आते हैं। आज 106 गायों का नि:शुल्क वितरण जरूरतमंद किसानों को किया गया। इससे पहले 50 से अधिक ट्रकों में जीवनावश्यक वस्तुएं 100 से ज्यादा गांवों के पूरग्रस्तों तक पहुंचाई गईं। ‘एक हाथ मदतीचा’ उपक्रम में शामिल सभी दानदाताओं के प्रति हम कृतज्ञ हैं।”
– महेश लांडगे, विधायक, भाजपा, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे



