Pune Municipal Corporation: स्वीकृत सदस्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम अवधि 15 फरवरी तक

पुणे: पुणे महानगरपालिका की सार्वत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया वर्ष 2025-26 के लिए 15स्वीकृत सदस्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम अवधि 15 फरवरी तक जनवरी को संपन्न ही चुकी है। अब स्वीकृत सदस्यों के चयन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जायेगा। स्वीकृत सदस्यों का चयन महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के बाद आयोजित होने वाली प्रथम विशेष सभा के बाद किया जाएगा। इसके लिए की गई है
स्वीकृत सदस्य पद हेतु आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान करने के लिए पुणे महानगरपालिका द्वारा ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। वर्ष 2025-26 की सार्वत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बकाया न होने का प्रमाण पत्र (थकबाकी नाहरकत प्रमाणपत्र) प्राप्त करने के लिए नागरिकों के लिए https://nocelection.pmc.gov.in/ यह लिंक उपलब्ध कराया गया है। यह आवेदन इस लिंक 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा, यह स्पष्ट किया गया है।
इसी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से स्वीकृत सदस्य पद के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करना अनिवार्य होगा।महानगरपालिका प्रशासन ने सभी पात्र उम्मीदवारों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।



