चुनावताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : सुनेत्रा पवार कल लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ; महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Spread the love

मुंबई : डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के निधन के बाद राज्य में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। अभी भी कार्यकर्ता इस  दुख से उबर भी नहीं, वही दूसरी ओर, NCP में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। NCP गुट की ओर से डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम सुझाया गया है।  खबर आ रही है कि सुनेत्रा पवार ने भी अपनी सहमति दे दी है। कल, शनिवार  सुबह 11 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों की मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद शाम को सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। अजित पवार के राजनीतिक सलाहकार नरेश अरोड़ा ने इस संबंध में सुनेत्रा पवार से चर्चा की है और उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद के लिए अपनी सहमति दे दी है। अब वे कल शाम को आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण करेंगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खेमे में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र को अपनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलने जा रही हैं।

इस बीच, कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल और तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छगन भुजबळ, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और प्रफुल्ल पटेल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के लिए ‘वर्षा’ निवास पहुंचे थे। वर्षा निवास में बैठक हुई और इस बैठक के बाद अंततः उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!