ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर

जीएस ग्लोबल अकादमी में छात्रों ने किया वैश्विक विश्वविद्यालयों से सीधा संवाद

विदेशी उच्च शिक्षा के लिए 500 से अधिक छात्रों का पंजीकरण

Spread the love
पुणे : विदेश में उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने वाली जीएस ग्लोबल अकादमी द्वारा आयोजित वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम को छात्रों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। भंडारकर रोड स्थित अकादमी परिसर में आयोजित इस विशेष इंटरैक्शन व स्टूडेंट एनरोलमेंट ड्राइव के दौरान विश्वस्तरीय कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए निःशुल्क था।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने वहां उपलब्ध शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों और विदेश में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पुणे के छात्रों में विदेशी शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पहल से जीएस ग्लोबल अकादमी का वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ नेटवर्क और अधिक मजबूत हुआ है, जिससे छात्रों को सीधे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

जीएस ग्लोबल अकादमी के संस्थापक गणेश शिरसाठ ने कहा कि अकादमी विदेश अध्ययन के लिए समग्र मार्गदर्शन प्रदान करती है। यहां आईईएलटीएस, टोफेल, जीआरई, जीमैट, सैट और पीटीई जैसी अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, मॉक टेस्ट सुविधा, पुस्तकालय और अलग अध्ययन कक्ष उपलब्ध हैं। साथ ही जर्मन, फ्रेंच, जापानी सहित अन्य विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अनुभवी काउंसलर छात्रों को प्रवेश से लेकर वीजा, यात्रा और आवास व्यवस्था तक पूर्ण एवं व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!