ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे के दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील की विशेष पहल

Spread the love

पुणे: समाज के दिव्यांग बंधुओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में नई आशा का संचार करने के उद्देश्य से राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील की विशेष पहल से पुणे में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन कल किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तर्क फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, फ्युप्रो, मिशेलिन और समुत्कर्ष सोशल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से 20 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, इस समारोह में पुणे के चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।दोपहर 4:30 बजे कोथरुड स्थित थरकुडे दवाखाना में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, सांसद मेधाताई कुलकर्णी तथा पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

नवंबर 2025 में आयोजित जांच शिविर के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को इस अवसर पर प्रत्यक्ष रूप से कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की गतिशीलता बढ़ाना, उन्हें स्वाभिमान के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!