ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

रोटरी क्लब ऑफ पुणे सेंट्रल और पूना एयरपोर्ट की ओर से बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन परिसर में नदी स्वच्छता अभियान

120 से अधिक विद्यार्थियों एनसीसी कैडेट्स और पूर्व रक्षा कर्मियों ने लिया उत्साहपूर्वक सहभाग

Spread the love

पुणे : पर्यावरण संरक्षण और नदियों को स्वच्छ रखने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ पुणे सेंट्रल और रोटरी क्लब ऑफ पूना एयरपोर्ट की ओर से बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन परिसर में भव्य नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब ऑफ पुणे सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन कमोडोर परवीन मल्होत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अभियान में मुंढवा स्थित ऑर्बिस स्कूल के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि पूर्व रक्षा कर्मियों ने भी इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और पूर्व सैनिकों की भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पुणे सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन परवीन मल्होत्रा, इंडियन मेरीटाइम फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन अजय चितणी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय दुबे, रोटेरियन राकेश भार्गव, रोटेरियन एल.साठे, अध्यक्ष-निर्वाचित रोटेरियन गोपी शेट्टी और गौरी शेट्टी उपस्थित थे। रोटरी क्लब ऑफ पूना एयरपोर्ट के अध्यक्ष रोटेरियन नरेश पॉल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने भी अभियान में भाग लिया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 की पर्यावरण टीम के सह-निदेशक एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय करवा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

आयोजकों ने इस परियोजना के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले सभी रोटरी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अगला बड़ा स्वच्छता अभियान साळुंके विहार रोड पर आयोजित करने की योजना है। आयोजकों ने नागरिकों से भी नदी और पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!