ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

उपमहापौर परशुराम वाडेकर के हाथों बोपोडी में कैंसर जांच व HPV टीकाकरण शिविर का उद्घाटन

Spread the love

महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कैंसर की समय रहते पहचान और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सोमवार को बोपोडी स्थित कै. द्रौपदाबाई मुरलीधर खेडेकर प्रसूति गृह व अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जांच, सर्वाइकल कैंसर प्रतिबंधात्मक (HPV) टीकाकरण और समग्र स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर के हाथों किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय नगरसेवक सनी निम्हण, नगरसेविका सपना छाजेड, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीना बोऱाडे, परिमंडल वैद्यकीय अधिकारी डॉ. दीपक पखाले, वैद्यकीय अधिकारी (WHO) डॉ. चेतन खाडे, टीकाकरण वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अरविंद मखर, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. सुनील आंधळे, क्षेत्रीय वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रेमलता घाटे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गुणेश बागडे, अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, आशा सेविकाएं तथा लाभार्थी महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करते हुए अभिभावकों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सही जानकारी लेकर अपनी बेटियों का HPV टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीना बोऱाडे ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण के चिकित्सीय और तकनीकी महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे सही जानकारी के आधार पर अपनी बेटियों को HPV टीकाकरण अवश्य कराएं। आखेडेकर अस्पताल और शेवाले अस्पताल में अधिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा नवनिर्मित संजय गांधी इमारत में महानगरपालिका की ओर से मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल की तर्ज पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का भी विचार है। आवश्यकता अनुसार विभिन्न संस्थाओं के CSR फंड के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

इस शिविर में पात्र आयु वर्ग की किशोरवयीन बालिकाओं को HPV टीकाकरण किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए मुंह, स्तन और गर्भाशय मुख (Oral, Breast और Cervical) कैंसर की प्राथमिक जांच की गई। इसके अतिरिक्त नागरिकों को नामांकन, ऊंचाई-वजन व BMI मापन, हिमोग्लोबिन जांच, रक्त शर्करा जांच (BSL-R), ABHA व PMJAY कार्ड पंजीकरण, तथा एनीमिया और विटामिन की दवाओं का वितरण जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!