ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

गैस किल्लत के बीच पार्षद सपना ताई आनंद छाजेड ने खड़की-बोपोडी गैस केंद्रों का किया दौरा

Spread the love

पुणे : शहर में इन दिनों चल रही गैस की किल्लत के बीच प्रभाग क्रमांक 8 की नगरसेविका सपना नंद छाजेड ने खड़की और बोपोडी स्थित गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गैस वितरकों तथा नागरिकों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
नगरसेविका सपना छाजेड ने कहा, किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक गैस उपभोक्ता को नियमानुसार गैस मिलनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गैस वितरण के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न करें, गैस डिस्ट्रीब्यूटर और कर्मचारियों को सहयोग करें तथा किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। साथ ही उन्होंने गैस वितरकों से भी हर नागरिक तक समय पर गैस पहुंचाने और वितरण संबंधी आने वाली समस्याओं को तुरंत दूर करने की मांग की।
इस अवसर पर उत्तर शिवाजीनगर मंडल के अध्यक्ष आनंद छाजेड, खड़की कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्योधन भापकर, खड़की मंडल के अध्यक्ष श्यामराव काची, शिवाजीनगर विधानसभा के समन्वयक सचिन वाडेकर, उत्तम बहिरट, बालासाहेब सोरटे, देवेंद्र भाऊ बिडलाण, देवाभाऊ रेड्डी, धीरज गुप्ता, राजेश भाऊ अग्रवाल, हरिभाऊ सोनार, अनिकेत भिसे, अनिरुद्ध वाकीकर, पाटील साहेब और मयुरेश गायकवाड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गैस वितरण केंद्रों पर इन दिनों बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है, जिसके कारण कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। गैस वितरकों, कर्मचारियों और नागरिकों के बीच झगड़े की आशंका को देखते हुए गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने की संभावना भी जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरसेविका सपना ताई छाजेड ने खड़की पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक कदम को निवेदन देकर खड़की और बोपोडी के गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों पर पुलिस बंदोबस्त लगाने की मांग की, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अवांछित घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!