ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कोंढवा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

पुणे (कोंढवा) – भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर कोंढवा स्थित श्री शांतीनगर सोसायटी में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शांतीनगर सामुदायिक उत्सव समिति द्वारा, श्री शांतिनगर श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के सहयोग से संपन्न हुआ।इस पुनीत सेवा कार्य में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 52 रक्तदाताओं को योग्य पाते हुए सफलतापूर्वक रक्त संग्रह किया गया। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य विरागसागर जी के आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में कोंढवा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री नितिन जैन, शांतिनगर श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के अध्यक्ष श्री कपूरचंद जैन, महेन्द्र भंसाली, महेन्द्र पोरवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

उत्सव समिति के गौरव ओसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम का समापन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!