ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

नगरसेविका सौ. स्वप्नालीताई नितीन पंडित के जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन

स्थानीय नागरिकों को मिलेगी नई सुविधा

Spread the love

पुणे, 7 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में और भारतीय जनता पार्टी के वर्धापनदिन के अवसर पर सोमवार, 6 अप्रैल को पुणे के शुक्रवार पेठ क्षेत्र में नगरसेविका सौ. स्वप्नालीताई नितीन पंडित के जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थे

इस जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन कावळेवाड़ा क्षेत्र स्थित दुध्या मारुति मंदिर के समीप किया गया। इस अवसर पर विधायक हेमंत रासने, शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, सौ. स्वप्नाली नितीन पंडित, स्वरदा गौरव बापट, मंडल अध्यक्ष अमित कंक, प्रभाग अध्यक्ष सुनील रसाळ, नगरसेवक उदय लेले, कुणाल तिलक, तुलसीबाग के अध्यक्ष विकास पवार, उपाध्यक्ष विनायक कदम ,राघवेंद्र मानकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थिति थे।  इस अवसर पर विधायक हेमंत रासने ने स्वप्नालीताई पंडित के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह जनसंपर्क कार्यालय क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!