जीवन शैलीताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर लोकहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए – अध्यक्ष संदीप खर्डेकर

दिव्यांग बच्चों के चेहरे की खुशी ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है - नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर

Spread the love

  भाजपा स्थापना दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न संस्थाओं को समाज उपयोगी वस्तु  वितरण

पुणे: भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्रिएटिव फाउंडेशन की ओर से वैकुंठ विद्युत दाहिनी (श्मशान भूमि) सहित कई संस्थाओं को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान क्रिएटिव फाउंडेशन ने वैकुंठ विद्युत दाहिनी को एक स्पीकर सेट गिफ्ट किया, इसके साथ ही उम्मेद फाउंडेशन के चाइल्ड केयर प्रोजेक्ट को 25 कुर्सियां गिफ्ट की गईं, जिसे राकेश सनस ने संस्था की तरफ से उन्हें स्वीकार किया। एवं  सेवाव्रत फाउंडेशन के प्रदीप देवकुले की पहल पर, गोसावी वस्ती स्थित  मावले अली में “वृंदावन एजुकेशनल एंड कंप्रिहेंसिव डेवलपमेंट प्रोजेक्ट” को एक शतरंज का गिफ्ट दिया गया।

इस मौके पर क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने बताया कि वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्पीकर खराब होने के कारण लोगों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कठिनाई हो रही थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की ओर से स्पीकर सेट भेंट किया गया। इस अवसर पर नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, मनपा विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता निलेश कालेकर, उप अभियंता जयदीप अडसूळ , अनुप भातंबरेकर,श्रीनिवास कोटा,अमोल आवळे, अक्षय अवचरे,सहित अन्य कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संदीप खर्डेकर ने कहा कि हर जगह प्रशासन पहुंच पाना संभव नहीं होता, ऐसे में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर लोकहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए। वहीं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरे की खुशी ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसी भावना से समाजोपयोगी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

कार्यकारी अभियंता निलेश कालेकर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं विद्युत दाहिनी के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि उपलब्ध कराए गए स्पीकर का सही तरीके से उपयोग और रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं को स्पीकर सेट में दो कॉर्डलेस माइक्रोफोन, चार्जिंग सुविधा, रिमोट और ब्लूटूथ जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे इसका उपयोग और भी आसान हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!