खेलताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

पुणे ग्रैंड टूर – 2027’ का आगाज़ 26 जनवरी से

Spread the love

पुणे : पुणे में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिल प्रतियोगिता ‘पुणे ग्रैंड टूर – 2027 (सीजन 2)’ का आयोजन 26 से 31 जनवरी 2027 के बीच किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को होगा, जबकि इसका समापन 31 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित प्राथमिक बैठक में दी।

जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने बताया कि पुणेकरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए प्रतियोगिता की शुरुआत और समापन दोनों चरण छुट्टी के दिन रखे गए हैं। जिसमें मार्ग निर्धारण, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

नागरिकों के दैनिक जीवन पर असर न पड़े और वे प्रतियोगिता का भरपूर आनंद ले सकें, इस उद्देश्य से रूट प्लानिंग में विशेष बदलाव किए गए हैं। पहले चरण की शुरुआत मोशी स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से होकर हिंजवड़ी तक तय की गई है, जिससे आधुनिक आईटी हब और मुळशी क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता के चरण इस प्रकार हैं:

पहला चरण (मोशी से हिंजवड़ी) – 26 जनवरी 2027 (मंगलवार)
दूसरा चरण (बारामती से सासवड) – 27 जनवरी 2027 (बुधवार)
तीसरा चरण (जुन्नर से राजगुरुनगर) – 28 जनवरी 2027 (गुरुवार)
चौथा चरण (आळंदी से लोणावला/खंडाला) – 29 जनवरी 2027 (शुक्रवार)
पांचवां चरण (लोणावला/खंडाला से हिंजवड़ी) – 30 जनवरी 2027 (शनिवार)
छठा व अंतिम चरण (पीसीएमसी से बालगंधर्व रंगमंदिर) – 31 जनवरी 2027 (रविवार)

इस प्रतियोगिता के जरिए पुणे जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। सिंहगढ़ क्षेत्र, सासवड का सांस्कृतिक वैभव, जुन्नर-राजगुरुनगर का ऐतिहासिक क्षेत्र और लोणावला-खंडाला की खूबसूरत घाटियां इस रेस को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगी।

प्रतियोगिता को लेकर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और स्वयंसेवकों की तैनाती के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा अभी से व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!