ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे में “नदी महोत्सव 2026” का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

पुणे : 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पुणे महानगरपालिका की ओर से भव्य “नदी महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में माननीय महापौर मंजुषाताई नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, आयुक्त नवल किशोर राम, अतिरिक्त आयुक्त प्रजीत नायर, घनकचरा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विपक्ष के नेता निलेश निकम सहित कई नगरसेवकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विशेष रूप से नदी आरती का आयोजन किया गया, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जल संसाधन क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि नदी-जोड़ परियोजना जैसी दूरदर्शी अवधारणाओं की नींव उनके विचारों से ही पड़ी थी।

साथ ही नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई जा रही नदी स्वच्छता अभियान और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स की सराहना की गई। इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि नदियों को स्वच्छ और समृद्ध बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। वसुंधरा के संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!