शाओमी ने भारत में रेडमी ए7 और रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किए

Pune : शाओमी इंडिया ने आज भारत में रेडमी ए7 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने अपने किफायती स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जिसमें भरोसेमंद परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी पर खास ध्यान दिया गया है।रेडमी ए7 में 6.88-इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जबकि रेडमी ए7 प्रो में 6.9-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे विज़ुअल्स ज़्यादा स्मूद दिखते हैं और देखने का अनुभव भी ज़्यादा शानदार होता है। आराम और इस्तेमाल में आसानी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए इस डिस्प्ले में आंखों की सुरक्षा के लिए तीन टीयूवी राइनलैंड सर्टिफ़िकेशन दिए गए हैं।
साथ ही, इसमें ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी भी है, जो अलग-अलग स्थितियों में भी लगातार और सही रिस्पॉन्स देती है। दोनों डिवाइस 15वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इनमें बैटरी के बेहतर और सही इस्तेमाल के लिए ‘स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट’ की सुविधा है। बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा, ये डिवाइस 7.5 वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।रेडमी ए7 सीरीज़ में 64 जीबी स्टोरेज के साथ एलपीडीडीआर4एक्स रैम दी गई है। दोनों डिवाइस में ‘वर्चुअल रैम एक्सपेंशन’ की सुविधा भी है, जिससे मल्टीटास्किंग ज़्यादा आसान होती है और ऐप्स परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है। इसके अलावा, इस सीरीज़ में 13 एमपी का रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फ़ोटो, वीडियो कॉल और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए भरोसेमंद रिजल्ट्स देता है।रेडमी A7 और रेडमी A7 प्रो की कीमत क्रमशः Rs. 10,499 और Rs. 11,499 होगी।रेडमी ए7 सीरीज़ Mi.com, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और शाओमी के रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी, और इसकी बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी।

