ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

प्रभाग समिति के कार्यालय बने नागरिकों की समस्याओं का समाधान केंद्र – मंजुश्री खर्डेकर

नगरसेवक व नागरिको की उपस्थित में वारजे कर्वेनगर क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष पदभार ग्रहण संपन्न

Spread the love

पुणे : वारजे कर्वेनगर प्रभाग समिति की अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यालय नागरिकों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बने, यह विचार नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय प्रभाग 29, 30 और 32 के नागरिकों के लिए अपनी समस्याएं रखने का मंच तो होगा, तो ही  सभी दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी यहां खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। “मैं सभी की समस्याओं को हल करने के लिए पूरी कोशिश करूंगी,” उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटील, मुरलीधर मोहोळ, माधुरी मिसाळ, धीरज घाटे और गणेश बिडकर सहित सभी नेताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह सफलतापूर्वक निभाएंगी।

वारजे कर्वेनगर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में सहायक आयुक्त अस्मिता तांबे, नगरसेवक राजाभाऊ बराटे, सुनील पांडे, भारतभूषण बराटे, नगरसेविका रेशमाताई बराटे, तेजश्री पवळे, हर्षदा भोसले, सायलीताई वांजळे, पूर्व नगरसेवक दीपक पोटे सहित भाजपा के  कोथरूड मंडल अध्यक्ष गिरीश खत्री, भाजपा प्रभाग 29 के  अध्यक्ष ऍड. प्राची बगाटे, पतित पावन संघटना के  शहर अध्यक्ष श्रीकांत शिळमकर, कार्याध्यक्ष गोकुळ शेलार, पालक मनोज नायर, परशुराम हिंदू सेवा संघ के अध्यक्ष विश्वजित देशपांडे, नेचर वॉक संस्थ के  अध्यक्ष अनुज खरे, माथाडी कामगार नेता ओंकार कदम,प्रभाग सरचिटणीस बाळासाहेब धनवे, हेमंत भावे, सुयश गोडबोले,जयश्री तलेसरा, संगीताताई शेवडे,कविताताई सदाशिवे, स्वातीताई मानकर,विवेक विप्रदास,जयेश सरनौबत सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस मौके पर राजाभाऊ बराटे, सुनील पांडे व दीपक पोटे ने मंजुश्री खर्डेकर के शांत स्वभाव और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सोसायटी और संगठनों की ओर से उनका सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!