जीवन शैलीब्रेकिंग न्यूज़शहर

लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में चंद्रकांत पाटील का कदम, खुद पूरा किया SIR मैपिंग

Spread the love

पुणे : राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री Chandrakant Patil ने कोथरुड में अपना SIR (Special Intensive Revision) मैपिंग पूरा कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में स्वयं भाग लेकर उन्होंने नागरिकों के सामने एक उदाहरण पेश किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अद्ययावत और त्रुटिरहित बनाने के लिए SIR मैपिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंत्री चंद्रकांत पाटील ने अधिकारियों की उपस्थिति में अपने मतदाता पहचान पत्र की जानकारी का सत्यापन कराया और सफलतापूर्वक मैपिंग प्रक्रिया पूरी की। इससे उनकी मतदाता सूची संबंधी जानकारी अब पूरी तरह सुरक्षित और अद्ययावत हो गई है।

चंद्रकांत पाटील ने कहा, “लोकतंत्र में मतदान का अधिकार निभाने के लिए मतदाता सूची में नाम सही होना बेहद जरूरी है। मैंने अपना SIR मैपिंग पूरा कर लिया है, अब आपकी बारी है। डुप्लीकेट नामों को रोकने और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए सभी नागरिक तुरंत अपना मैपिंग पूरा करें।” उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का भी आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!