ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

जंगली महाराज रोड पर मैकेनाइज्ड पार्किंग सालों से बंद

जल्द निर्णय लेने की मांग

Spread the love

पुणे : पुणे के जंगली महाराज रोड स्थित छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान के सामने साल 2007 में बनाई गई मैकेनाइज्ड पार्किंग कई सालों से बंद है, जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुणे मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम को पत्र लिखकर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है।
संदीप खर्डेकर ने अपने पत्र में कहा, कि यह मैकेनाइज्ड पार्किंग निर्माण के बाद भी बहुत कम उपयोग लाया गया। शुरुआती दौर में नागरिकों के मन में मैकेनाइज्ड पार्किंग को लेकर आशंका थी और उस समय शहर में पार्किंग की समस्या भी आज जितनी गंभीर नहीं थी। इसी कारण इस परियोजना का उपयोग अत्यंत सीमित रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 20 वर्षों में आधे से अधिक समय तक यह पार्किंग पूरी तरह बंद रही है। दो वर्ष पहले इस विषय में मनपा से संपर्क करने पर बताया गया था कि इस संबंध में मेट्रो प्रशासन के साथ चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
संदीप खर्डेकर ने आरोप लगाया कि वर्तमान में यह विशाल संरचना पूरी तरह बेकार पड़ी है और उसके आसपास कचरा जमा हो रहा है। जानकारों के अनुसार आज के समय में वाहनों का आकार बढ़ जाने से इस पार्किंग प्रणाली का उपयोग व्यवहारिक नहीं रह गया है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी इसका पुनरुद्धार लाभदायक नहीं होगा। इसलिए इस पार्किंग का नूतनीकरण करना फिर से एक “सफेद हाथी” को पालने जैसा होगा। इसलिए मनपा प्रशासन को इस परियोजना के भविष्य को लेकर जल्द और ठोस निर्णय लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!