ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

केतन अग्रवाल प्रकरण में अब संगीता तिवारी की एंट्री 

केतन अग्रवाल प्रकरण कहा-केतन अग्रवाल को न्याय मिलना ही चाहिए अन्यथा आंदोलन

Spread the love

पुणे, 3 जुलाई — पायल तिवारी बिटिया फाउंडेशन और गुलाबो गैंग की ओर से पुणे में एक पत्रकार परिषद आयोजित की गई। इस दौरान केतन अग्रवाल प्रकरण से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज, जानकारी और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मीडिया के समक्ष रखे गए। संस्था की पदाधिकारी संगीता तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और केतन अग्रवाल को न्याय मिलना ही चाहिए।

संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और संबंधित पक्षों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज में न्याय व्यवस्था और युवाओं की सुरक्षा से जुड़ा विषय है।पत्रकार परिषद में संस्थाओं की ओर से मांग की गई कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाए और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर अध्यक्षा संगीता तिवारी, कार्याध्यक्ष रूपाली पाटील, उपाध्यक्षा शोभा पुणेकर, उपाध्यक्षा सोना आव्हाड तथा सचिव भारती लोंढे उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!