ताजा खबरपुणेमहाराष्ट्रशहर

यात्रियों को राहत: पुणे–दानापुर स्पेशल सितंबर तक चलेगी

मध्य रेल ने 216 अतिरिक्त सेवाओं का किया विस्तार

Spread the love

पुणे,  : यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुल 216 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी। इनमें सबसे प्रमुख पुणे–दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन है, जिसे अब सितंबर के अंत तक चलाया जाएगा। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कानपुर तथा हडपसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
मध्य रेल के अनुसार गाड़ी संख्या 01449 पुणे–दानापुर दैनिक विशेष का संचालन पहले 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित था, जिसे अब 16 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर–पुणे दैनिक विशेष अब 18 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों की कुल 150 अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 5 एसी तृतीय श्रेणी, 6 स्लीपर कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कानपुर साप्ताहिक विशेष (गाड़ी संख्या 04152/04151) की अवधि भी बढ़ाई गई है। यह ट्रेन अब 18 जुलाई से 26 सितंबर तथा वापसी में 17 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। इस जोड़ी की कुल 22 अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन ट्रेनों में 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 4 एसी तृतीय श्रेणी, 9 स्लीपर, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।
इसी तरह हडपसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक विशेष ट्रेनों (गाड़ी संख्या 01921, 01922, 01923 और 01924) की अवधि भी सितंबर के अंत तक बढ़ा दी गई है। इन चारों ट्रेनों की कुल 44 अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रेन में 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 3 एसी तृतीय श्रेणी, 10 स्लीपर, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन की व्यवस्था रहेगी।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी विशेष ट्रेनों के मार्ग, समय और ठहराव (हॉल्ट) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
आरक्षण 5 जुलाई से
गाड़ी संख्या 01921, 01923, 04152 और 01449 के लिए आरक्षण 5 जुलाई 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित श्रेणी के टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से सामान्य किराए पर उपलब्ध रहेंगे। यात्री RailOne और NTES ऐप के जरिए भी टिकट एवं ट्रेन संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!