ताजा खबरधर्मपुणेब्रेकिंग न्यूज़

श्रीराम मंदिर देवस्थान की ओर से खड़की में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Spread the love

पुणे (खड़की): श्रीराम मंदिर देवस्थान, खड़की की ओर से मंदिर परिसर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचक्रोशी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 60 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम मंदिर देवस्थान के प्रमुख सहयोगी एवं पुणे स्थित कुंदन स्पेसेस के संचालक भंवरलाल जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी महेश चासकर तथा श्रीराम मंदिर देवस्थान के मुख्य ट्रस्टी नरेंद्र बागनाईक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने का उद्देश्य उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष नरेंद्र बागनाईक, सचिव संजय टेकाडे, कोषाध्यक्ष स्नेहल पृथ्वीराज तथा ट्रस्टी प्रशांत पृथ्वीराज, मिलिंद पोत्रे, राकेश पटेल, प्रवीण अय्यावार और विजय टेकाळे ने विशेष योगदान दिया।

सम्मान समारोह के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर देवस्थान केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर क्षेत्र के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!