ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

Nana Patekar Death News: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, बेटे ने दी मुखाग्नि

ज्येष्ठ अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर का शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Nana Patekar Death News:  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर परिजनों को दी सांत्वना

पुणे- हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए। पुणे के डोनजे स्थित उनके निवास ‘नानाची वाडी’ के पास उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार, करीबी दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ज्येष्ठ अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर का गुरुवार को पुणे के डोणजे स्थित उनके निवास के पास शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। एक्टर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव, पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में किया गया। नाना को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक्टर के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवी एक्टर के परिवार से मिले और श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, उद्योग मंत्री उदय सामंत तथा राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ सहित अनेक मान्यवरों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद सुनील तटकरे, पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर, विधायक सदाभाऊ खोत, विधायक भाई जगताप, हेमंत पाटील, अनिकेत तटकरे, गोपीचंद पडळकर, अमित गोरखे, भीमराव तापकीर, आदर्श गांव संकल्प एवं परियोजना समिति के कार्याध्यक्ष पोपटराव पवार, महापौर मंजुषा नागपुरे, सभापति युवराज काकडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, विशेष पुलिस महानिरीक्षक रंजन कुमार शर्मा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंडे तथा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित रहे।

मराठी रंगमंच के साथ-साथ मराठी और हिंदी फिल्म जगत में नाना पाटेकर ने अपने प्रभावशाली अभिनय से अलग पहचान बनाई। अपने लंबे कलात्मक सफर में उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं को जीवंत करते हुए दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। अभिनय के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

अंतिम संस्कार से पहले डोणजे में नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए नागरिकों, कलाकारों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, प्रशंसकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!