ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

चंद्रकांतदादा पाटील ने कोथरुडवासियों के साथ अनोखे अंदाज में मनाई दिवाली

बस्ती के परिवारों से की मुलाकात, बच्चों को बांटे खिलौने और मिठाइयां

Spread the love

.बस्ती के नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर खिलाई दिवाली की खुशिया

पुणे.दिवाली का त्योहार रोशनी, मिठाइयों, नए कपड़ों और खुशियों का प्रतीक है। लेकिन त्योहार की असली खुशी तभी है, जब इसे दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटकर मनाया जाए। इसी भावना के साथ महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा कोथरुड के विधायक चंद्रकांतदादा पाटील ने इस वर्ष कोथरुड की विभिन्न बस्तियों में रहने वाले परिवारों के साथ दिवाली मनाई। उनकी इस पहल से कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, वहीं बच्चों के लिए यह दिवाली यादगार बन गई।
दिवाली के अवसर पर चंद्रकांतदादा पाटील ने कोथरुड के विभिन्न बस्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिवारों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। नागरिकों को दिवाली का फराल (मिठाई और नमकीन), जबकि छोटे बच्चों को मिठाइयां और खिलौने वितरित किए गए। नए खिलौने पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी आंखों की चमक इस आयोजन का खास आकर्षण रही।
यह मुलाकात केवल मिठाइयां और उपहार बांटने तक सीमित नहीं थी, बल्कि समाज के हर वर्ग को त्योहार की खुशियों में शामिल करने का एक प्रयास था। आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच त्योहार मनाने वाले परिवारों के लिए यह पहल अपनापन और खुशी लेकर आई।
इस दौरान दिवाली का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल तब देखने को मिला, जब सूखाग्रस्त क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कुछ नन्हे बच्चों ने अपनी गुल्लक चंद्रकांतदादा पाटील को सौंप दी। अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करने के लिए जमा की गई रकम दूसरों की मदद के लिए देने का इन बच्चों का फैसला वहां मौजूद लोगों के दिलों को छू गया।
बच्चों की इस उदार भावना की सराहना करते हुए चंद्रकांतदादा पाटील ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दी गई राशि जरूरतमंदों की सहायता के लिए ही खर्च की जाएगी। बच्चों के छोटे-छोटे हाथों से दी गई यह आर्थिक मदद भले ही रकम में छोटी हो, लेकिन इसके पीछे छिपी संवेदना और परोपकार की भावना बेहद बड़ी है। इन नन्हे बच्चों ने अपने व्यवहार से यह संदेश दिया कि सच्ची दिवाली केवल अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!