पुणे में रक्त की कमी को देखते हुए युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करें : केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल
तत्काल आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संकलित – प्रतीक खर्डेकर

पुणे : शहर में इन दिनों रक्त की कमी महसूस की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और जरूरतमंद मरीजों को सहायता प्रदान करनी चाहिए। यह अपील केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की।
मुरलीधर मोहोल के जन्मदिन के अवसर पर प्रतीक खर्डेकर और कल्याणी खर्डेकर ने बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुणे में रक्त की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए विशेष रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संकलित किया गया।
इस अवसर पर वारजे-कर्वेनगर प्रभाग समिति की अध्यक्ष एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, भाजपा शहर महासचिव एवं नगरसेवक पुनीत जोशी, दीपक पोटे, शहर उपाध्यक्ष एवं नगरसेवक सुनील पांडे, नगरसेविका एड. मिताली सावलेकर, मंडल अध्यक्ष गिरीश खत्री, कुलदीप सावलेकर, प्रशांत हरसुले, गायत्री लांडे, अनघा जगताप, एड. प्राची बगाटे, हेमंत भावे, संगीता आधवडे, संगीता शेवडे, शंतनु खिलारे, हेमंत बोरकर, रुक्मिणी ताम्हाणे, मंगल शिंदे, निलेश घोडके, योगेश निंबरे, संतोष लांडे, वैभव जमदाडे, समीर ताडे, सुमित दिकोंडा, पूनम कारखानीस और स्वाति मानकर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के मंदार रेडे, महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा के मयुरेश अरगडे और मकरंद मानकीकर, पतित पावन संगठन के श्रीकांत शिळमकर, मनोज नायर तथा गोकुल शेलार भी उपस्थित रहे।
युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष अभियान चलाने की घोषणा प्रतीक खर्डेकर और कल्याणी खर्डेकर ने की। इस शिविर का आयोजन जनसेवा ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक लक्ष्मण बिरादार, रमेश बिरादार, अनिता हिरेमठ, अनिकेत मुगळे और रोहन सावदी उपस्थित थे।



