ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

श्याम और आरती भुतड़ा एम.आई.जी. के अध्यक्ष पद पर नियुक्त

एम.आई.जी की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Spread the love

पुणे. महेश इंडस्ट्रियल ग्रुप (एम.आई.जी.) — एक प्रमुख एन.जी.ओ — ने हाल ही में अपने आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में श्याम और आरती भुतड़ा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नेहा और निलेश लड्डड को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सागर और पूनम राठी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश और सरिता धूत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवीन कार्यकारिणी में दिनेश और शीतल मुंदड़ा, कुणाल और मेघा मंत्री, मनीष और श्वेता राठी, तथा गौरव और श्रुति मुंदड़ा को निदेशक पद के लिए बहुमत से चुना गया है।

इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. श्रीकांत करवा और गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सुरेश सोडानी की गरिमामयी उपस्थिती रही। साथ ही महेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक वाढ़ी।

महेश इंडस्ट्रियल ग्रुप की स्थापना 1977 में हुई थी और तब से यह संस्था महेश्वरी उद्यमियों के विकास हेतु निरंतर सक्रिय है। संस्था का उद्देश्य नए उद्यमियों को सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए प्रेरित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र लखोटिया द्वारा साझा की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button