
पुणे। शिवसेना पुणे शहर द्वारा श्रावण महोत्सव के उपलक्ष्य में द्वारका गार्डन, सुनिता नगर, वडगावशेरी में भव्य भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति मा. डॉ. नीलम गोरे के हाथों हुआ। कार्यक्रम का संयोजन हेमंत बत्ते ने किया था। आयोजन को सफल बनाने में मनोज अष्टेकर, गौरव कश्यप, उदय खांडके, प्रणव जोशी, दिनेश मुकुलकड, उत्तम नार्वेकर, श्रीकांत अप्पा कुलकर्णी, तुषार टाकळकर और रोहन साळवी आदि का मोलाचा सहभाग रहा।
इस अवसर पर डॉ. नीलम गोरे ने कहा,
“आज श्रावणी सोमवार के दिन महिलाओं की भजनी मंडली का कार्यक्रम सचमुच प्रेरणादायी है। महिलाओं की आवाज़ में भक्ति सुनते हुए संत जनाबाई की याद ताज़ा हो जाती है। जब महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऐसे पवित्र कार्यों में भाग लेती हैं, तो वे पूरे समाज को नया आत्मविश्वास देती हैं।”
महिला विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि,
“महायुती सरकार ने महिलाओं को आधे टिकट में यात्रा की सुविधा दी, जिससे एसटी महामंडल फिर से मुनाफे में आया है। हजारों महिलाएं एसटी से सफर करने लगी हैं, जिससे परिवहन की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। महिलाओं के बचत समूह और उद्यमिता के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक चक्र को बल मिला है। महिलाओं ने जो कर्ज लिए हैं उनकी 99% तक की अदायगी होती है, यही उनकी विश्वसनीयता है। ये कर्ज न केवल चुकाए जाते हैं बल्कि रोजगार निर्माण और परिवार की स्थिरता में भी अहम योगदान देते हैं।”
इस कार्यक्रम में शिवसेना पुणे शहर के संघटक आनंद गोयल, दिलीप देवकर, विनोद गलांडे, अनिता परदेशी, पद्मा शेलके, चेतन गलांडे, लक्ष्मण सावंत, धनंजय शिंदे, मोहिते समेत कई मान्यवर उपस्थित थे।