शरद पवार की तबीयत बिगड़ी : पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। पवार ने अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों के बाद भी पारिवारिक बैठकों में सक्रिय थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुणे लाया गया है। सूत्रों की मानें 83 साल के शरद पवार की कई दिनों तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं थी। डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में एडमिट होने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें पुणे के रुबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बारामती स्थिति गोविंदबाग में शरद पवार की तबीयत की जांच की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद शरद पवार दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए। उनके गाड़ी के साथ एहतियात के तौर पर उनके साथ कार्डियक सुविधाओं वाली एम्बुलेंस भी थी। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि पवार को लगातार खांसी और बलगम की शिकायत है, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सुरक्षा मास्क पहनकर वह एक अलग गाड़ी में यात्रा कर रहे थे, जबकि मेडिकल सपोर्ट स्टैंडबाय पर था।


