ताजा खबरपुणे

निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं प्रसूति वार्ड का उद्घाटन।  

Spread the love
पुणे. श्रीमती द्रौपदाबाई मुरलीधर खेडेकर अस्पताल, बोपोडी, पुणे में निःशुल्क फिजियोथेरेपी केंद्र एवं उन्नत प्रसूति वार्ड का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि विधायक श्री सिद्धार्थ शिरोले ने किया।यह परियोजना रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन द्वारा संचेती अस्पताल, पुणे नगर निगम एवं सीएसआर पार्टनर तथा खेडेकर हॉस्पिटलको  -मोफत डायलेसिस विभागाके डोनर और हर  समय आर्थिक सहकार्य देनेवाले  डुरोशॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के अनिल गोयल एवं नीरू गोयल   के सहयोग से शुरू की गई है।

इस अवसर पर रोटरी 3131 के  प्रांतपाल  रोटेरियन शीतल शाह, डुरोशॉक्स के चेयरमैन, एकेएस रोटेरियन अनिल गोयल एवं उनकी पत्नी रोटेरियन नीरू गोयल, रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जिमरा इज़राएल एवं मेडिकल सेवाओं की चेयरपर्सन रोटेरियन परवीन सडेकर, रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष पीएनएन अय्यर, श्री. परशुराम वाडेकर, श्रीमती सुनीता वाडेकर पूर्व उप महापौर (पुणे), श्रीमती मनीषा संघवी (अध्यक्ष एसएचए), डॉ. नीना बोराडे और रोटरी सदस्य उपस्थित थे।

सिद्धार्थ शिरोले ने रोटरी क्लब ऑफ डाउनटाउन द्वारा प्रदान की गई मूल्यवान सेवाओं की बहुत सराहना की और स्थानीय लोगों से इस अस्पताल की निःशुल्क फिजियोथेरेपी और प्रसूति सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।​​डॉ. जिमरा इज़राइल ने कहा कि “इस म्युनिसिपल अस्पताल में रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन द्वारा स्थापित एक निःशुल्क १०–बेड डायलिसिस सेंटर है। नव स्थापित फिजियोथेरेपी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें और सहायक उपकरण हैं। प्रसूति वार्ड १०–बेड का सेट-अप है, जिसमें सभी नए चिकित्सा उपकरणों के साथ एक संलग्न, स्वतंत्र लेबर रूम है। ये तीनों सुविधाएँ प्रासंगिक चिकित्सा-मानकों को पूरा करती हैं और चौबीसों घंटे सेवाएँ प्रदान करती हैं।रोटेरियन  परवीन सडेकर ने गणमान्य व्यक्तियों और सभी समर्थकों का परिचय कराया,  औरउ नके बहुमूल्य योगदान के लिए उनका धन्यवाद गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!