ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधानमंडल में विधायकों ने विधानमंडल में बनियान पहनी, कमर में तौलिया लपेटा, और दिया ‘चड्डी बनियान गैंग’ के नारे

Spread the love

पुणे : महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। आज विपक्ष ने सत्ता पक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख आपनते हुए अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महा विकास अघाड़ी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (ठाकरे) और कांग्रेस के विधायक एक साथ मिलकर बनियान पहनकर, कमर में तौलिया लपेटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कुछ दिन पहले विधायक निवास की कैंटीन में बनियान और तौलिया पहनकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके विरोध में विपक्ष ने आज संजय गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की । साथ ही, कुछ दिन पहले राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने बेडरूम में बनियान पहनकर बैठे नजर आ रहे थे। इसी तरह, मंत्री भरत गोगवाले का अपने घर पर तौलिए पर बैठे हुए वीडियो भी वायरल हुआ।

इन तीनों घटनाओं का ज़िक्र करते हुए विपक्ष ने शिवसेना (शिंदे) गुट को घेरने की कोशिश की। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जितेंद्र आव्हाड, शशिकांत शिंदे, सतेज पाटिल, महेश सावंत इस विरोध प्रदर्शन में शामिल दिखे।

विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा, कि चड्डी बनियान गिरोह ने महाराष्ट्र में उत्पात मचा रखा है। विधायक कैंटीन में जाकर आम कर्मचारियों से मारपीट करते हैं। कुछ सिगरेट पीते हुए दुनिया को पैसों से भरा सूटकेस दिखाते हैं। कुछ घर में चड्डी बनियान पहनकर ओम फट का जाप करते हैं। चड्डी बनियान गिरोह का आतंक पहले महाराष्ट्र में था। यह गिरोह खेतों और बस्तियों को लूटता था। वर्तमान चड्डी बनियान गिरोह महाराष्ट्र को लूटने का काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!