ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त बने पुनीत बालन

Spread the love

पुणे : सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभाग रखने वाले उदमी पुनीत बालन ने आज श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त पद का कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर तुलसीबाग गणपति मंडल के अध्यक्ष विकास पॉवर, उपध्यक्ष विनायक कदम,कोषध्यक्ष नितिन पंडित , नगरसेविका स्वप्नलीताई पंडीत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, विश्वस्तगण, मान्यवर एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री. पुनीत बालन की नियुक्ति से ट्रस्ट के सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी, ऐसा विश्वास उपस्थित लोगों ने व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री. पुनीत बालन ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाजोपयोगी उपक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। साथ ही दत्त मंदिर की परंपरा, आस्था और सेवाभाव को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न उपक्रम चलाए जाएंगे, ऐसा भी उन्होंने कहा। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने पुनीत बालन का अभिनंदन करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!