विश्व पर्यावरण दिवस पर निःशुल्क देशी वृक्ष वितरण एवं जनजागरूकता अभियान
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), पुणे शहर पर्यावरण आघाड़ी और एनप्लांट्स वृक्ष संवर्धन फाउंडेशन द्वारा आयोजित

पुणे, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), पुणे शहर पर्यावरण आघाड़ी तथा एनप्लांट्स वृक्ष संवर्धन फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क वृक्ष वितरण, पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण एवं देशी वृक्षों के संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्री निलेश राजेंद्र रोकडे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महाराष्ट्र सचिव श्री बालासाहेब जानराव के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुणे महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर परशुराम वाडेकर, हुलगेश चलवादी, श्याम सदाफुले, फिरोज खान, अक्षय अवसरमल सहित विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा देशी वृक्षों के महत्व के बारे में नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में गोवर्धन सोनवणे, महेंद्र रोकडे, श्रीमती प्रियांका रोकडे, सुलभा रोकडे, प्रफुल्ल काकडे, निखिल भोसले, निशा नायर, कु. निकिता गुप्ता तथा कु. आयुष गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। एनप्लांट्स वृक्ष संवर्धन फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह नागरिकों को देशी वृक्षों के निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ – पर्यावरण बचाओ” का संदेश देते हुए नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।



