जैन श्वेताम्बर दादावाड़ी मंदिर ट्रस्ट का 35वां ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

पुणे, : जैन श्वेताम्बर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट, पुणे-2 के प्रांगण में 35वें ध्वजारोहण एवं पांच अन्य ध्वजाओं के चढ़ाने का भव्य समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। लाभार्थी परिवारों द्वारा विधि-विधानपूर्वक ध्वजाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर श्री मेहुलप्रभ सागरजी महाराज साहेब अदिठाना ४ गुरुदेव के निश्रा में बड़े धूम धाम से विधिकर द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई , धार्मिक विधिकारों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण की पवित्र प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
समारोह में सिलेक्शन कमेटी के भंवरलालजी जैन, अचल जैन, नरेंद्र जैन सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, ट्रस्टी, कार्यकर्ता एवं दादावाड़ी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुदेव ने मांगलिक प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आरती एवं मंगल दीवा के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्तों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।



