ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

विषैली शराब कांड के आरोपियों पर लगेगा मकोका, मृतकों के 22 परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

Spread the love

पिंपरी/मुंबई, 25 जून : पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी, फुगेवाड़ी तथा हडपसर क्षेत्रों में हुए विषाक्त शराब कांड को लेकर विधान परिषद में विधायक अमित गोरखे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित उत्तर प्रस्तुत किया, जबकि गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सदन में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
सरकार ने बताया कि मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है और मिथेनॉल आपूर्ति से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि मुख्य आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे अवैध नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।
विषाक्त शराब से जान गंवाने वाले 22 लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए कुल 1.10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विधायक अमित गोरखे ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने तक वह इस मामले का लगातार पीछा करते रहेंगे। सरकार ने राज्यभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!