ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

3 जुलाई को अनेक क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद

 4 जुलाई को सुबह कम दबाव से होगी जलापूर्ति

Spread the love

पुणे,: पुणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग द्वारा पर्वती एचएलआर (हाई लेवल रिजर्वायर) से जुड़ी 1000 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी की मरम्मत का कार्य गुरुवार, 3 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस कारण पर्वती पंपिंग स्टेशन से जुड़े अनेक क्षेत्रों में पूरे दिन जलापूर्ति बंद रहेगी। जलापूर्ति विभाग के अनुसार मुख्य जलवाहिनी में तकनीकी खराबी आने के कारण यह मरम्मत कार्य आवश्यक हो गया है। मरम्मत के दौरान पर्वती पंपिंग स्टेशन से जुड़े गणपति पेठ जलकुंभ, बिबवेवाड़ी टंकी, तळजाई टंकी तथा अपर इंदिरानगर पंपिंग स्टेशन की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि 4 जुलाई (शुक्रवार) की सुबह जलापूर्ति कम दबाव से और देर से शुरू होगी। इसलिए नागरिकों से 3 जुलाई से पहले आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है। इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित: सहकारनगर, पर्वती, धनकवड़ी, बिबवेवाड़ी, तळजाई परिसर, अंबेगांव पठार, अपर व लोअर इंदिरानगर, सुपर इंदिरानगर, शिवदर्शन नगर, चव्हाणनगर, संतोषीनगर, महर्षिनगर, गुलटेकड़ी, प्रेमनगर तथा इनसे जुड़े अन्य परिसर सहित पर्वती जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले अनेक क्षेत्रों में 3 जुलाई को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। पुणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!