पुणे में अगले कुछ दिनों में बारिश रफ्तार होगी कम
शहर में हल्की बारिश का अनुमान, घाट क्षेत्रों में येलो अलर्ट

पुणे : पुणे शहर में अगले कुछ दिनों तक बारिश के जोरदार होने की संभावना कम है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शहर और आसपास के इलाकों में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा तथा कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पुणे जिले में मध्यम बारिश और घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए घाट क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पुणे शहर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें कम होगी, जिले में बारिश का जोर अपेक्षाकृत कम रहा। हालांकि, पुणे के आसपास के कुछ घाट क्षेत्रों में अन्य इलाकों की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई।
मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भी जोरदार बारिश नहीं
आईएमडी के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।मौसम के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने के कारण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भी बारिश का जोर बढ़ने की संभावना कम बताई गई है। हालांकि, घाट क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, इसलिए इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


