प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर NCMC कार्ड वितरण एवं पंजीकरण अभियान
वारजे-कर्वेनगर प्रभाग समिति अध्यक्ष मंजुश्री खर्डेकर की पहल, सैकड़ों नागरिकों ने लिया लाभ

पुणे ;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वारजे-कर्वेनगर प्रभाग समिति अध्यक्ष एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर की ओर से विभिन्न जनोपयोगी उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नागरिकों को NCMC कार्ड वितरण एवं नए पंजीकरण का अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पहले से पंजीकरण करा चुके नागरिकों को NCMC कार्ड वितरित किए गए, जबकि नए नागरिकों का भी पंजीकरण किया गया। नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर स्वयं पूरे दिन उपस्थित रहीं और नागरिकों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर शहर सरचिटणीस दीपकजी पोटे की भी प्रेरक उपस्थिति रही। अभियान का सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया. इस पहल के माध्यम से नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जनप्रतिनिधि और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गय



