ताजा खबरदेश / विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
पुणे में गणेश विसर्जन मिरवणूक को लेकर ट्रैफिक प्लान
25 सितंबर से 17 प्रमुख सड़कें बंद

पुणे, 24 सितंबर। गणेश विसर्जन मिरवणूक को देखते हुए पुणे शहर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में व्यापक यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। विसर्जन मिरवणूक को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए 25 सितंबर की सुबह से मिरवणूक समाप्त होने तक 17 प्रमुख सड़कों पर सामान्य यातायात बंद रहेगा।
इसके साथ ही विसर्जन मिरवणूक के प्रमुख मार्गों पर 24 सितंबर की रात 11 बजे से नो-पार्किंग लागू होगी। इन मार्गों पर दोनों तरफ वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध रहेगा।
इन प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग
नो-पार्किंग प्रतिबंध लक्ष्मी रोड, केळकर रोड, कुमठेकर रोड, तिलक रोड, बाजीराव रोड, शिवाजी रोड, शास्त्री रोड, जेएम रोड, कर्वे रोड और एफसी रोड पर लागू रहेगा।
25 सितंबर से बंद रहने वाले प्रमुख मार्ग
- लक्ष्मी रोड: संत कबीर चौकी से अलका टॉकीज चौक तक
- छत्रपति शिवाजी रोड: काकासाहेब गाडगीळ प्रतिमा से जाधव चौक तक
- बाजीराव रोड: सावरकर चौक से फटका बुुरुज चौक तक
- कुमठेकर रोड: तिलक चौक से चितळे कॉर्नर चौक तक
- गणेश रोड: दारूवाला पुल और जिजामाता चौक क्षेत्र
- केळकर रोड: बुधवार चौक से अलका टॉकीज चौक तक
- तिलक रोड: जाधव चौक से तिलक चौक तक
- शास्त्री रोड: सेनादत्त चौकी से अलका टॉकीज चौक तक
- जंगली महाराज (जेएम) रोड: झांसी रानी चौक से खांडेाजी बाबा चौक तक
- कर्वे रोड: नल स्टॉप चौक से खांडेाजी बाबा चौक तक
- फर्ग्युसन (एफसी) रोड: खांडेाजी बाबा चौक से फर्ग्युसन कॉलेज मुख्य द्वार तक
- भांडारकर रोड: पी.वाई.सी. जिमखाना से गुडलक चौक होते हुए नटराज चौक तक
- पुणे-सातारा रोड: वोल्गा चौक से जाधव चौक तक
- सोलापुर रोड: सेवन लव्स चौक से जाधव चौक तक
- प्रभात रोड: डेक्कन पुलिस स्टेशन से शेलार मामा चौक तक
- बागडे रोड: सोन्या मारुति चौक से फडके हौद चौक तक



