ताजा खबरपुणे

पुणेकरों का सफर अब होगा आसान, एक घंटे का सफर महज 5 से 10 मिनट में

Spread the love

पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले महीने हुई समीक्षा बैठक में पुणे शहर के प्रस्तावित सुरंग (टनल) प्रकल्प को तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार पुणे महापालिका प्रशासन ने तळजाई-पाचगाव (हिंगणे से विणकर सभागृह, सातारा रोड) और सुतारदरा-पंचवटी सुरंग के काम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापालिका अधिकारियों ने दो दिन पहले ही प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया और अब विस्तृत आराखड़ा तैयार किया जा रहा है।

महापालिका के विकास आराखड़े और सर्वांगीण परिवहन आराखड़े में कुल चार सुरंगों का प्रावधान किया गया है। इनमें तळजाई के नीचे से सुरंग बनाकर सातारा रोड और सिंहगड रोड (नरवीर तानाजी मालुसरे रोड) को जोड़ना, साथ ही सुतारदरा-पंचवटी को जोड़कर कोथरूड और पाषाण क्षेत्र को कम समय में जोड़ना शामिल है। महापालिका के प्रकल्प विभाग के मुख्य अभियंता दिनकर गोजारे, कार्यकारी अभियंता संदीप पाटील, उपअभियंता पवन मापारी, कनिष्ठ अभियंता संभाजी कवठे तथा परामर्शक कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में इन मार्गों का सर्वेक्षण किया।

सुतारदरा-पंचवटी सुरंग
वर्तमान में सुतारदरा से पाषाण-पंचवटी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। चांदणी चौक मार्ग से जाने पर 11 किलोमीटर का फासला तय करते हुए कम से कम 8 चौक पार करने पड़ते हैं, जिसमें 40 से 50 मिनट लगते हैं। वहीं, सेनापती बापट रोड से जाने पर 10 किलोमीटर दूरी तय करने में 50 से 60 मिनट का समय लगता है। प्रस्तावित दीड किलोमीटर लंबी इस सुरंग के बन जाने पर यह यात्रा केवल 5 से 10 मिनट में पूरी हो जाएगी।

तलजाई-पाचगाव सुरंग
यह सुरंग सातारा रोड और सिंहगड रोड को जोड़ेगी। फिलहाल सातारा रोड से सिंहगड रोड तक पहुंचने के लिए धनकवडी, कात्रज होते हुए नवले पुल पार कर कम से कम 9 चौक पार करने पड़ते हैं, जिसमें 40 से 50 मिनट लगते हैं। वहीं, सातारा रोड-स्वारगेट मार्ग से जाने पर लगभग 7.5 किलोमीटर दूरी और 10 चौक पार करने के बाद ही सिंहगड रोड पर पहुंचा जाता है। इसमें भी 40 से 50 मिनट लगते हैं। प्रस्तावित सुरंग के बन जाने पर दूरी केवल 2.5 किलोमीटर रह जाएगी और सफर महज 5 से 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
पुणेकरों के लिए ये सुरंगें ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देने वाली साबित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!