
पुणे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन पदों पर प्रचंड बहुमताने विजय हासिल की है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और सह सचिव पद पर दीपिका झा निर्वाचित हुए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की अभाविप इकाई ने आज विजय जल्लोष रैली का आयोजन किया।
पुणे विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार से निकली यह बाइक रैली विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक पोहोची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि व अभिवादन किया।
इस अवसर पर अभाविप पुणे महानगर मंत्री राधेय बाहेगव्हाणकर ने कहा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है, जो सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने हमारे उम्मीदवारों की छात्रहितों के लिए स्पष्ट और ठोस भूमिका को देखते हुए उन्हें यह प्रचंड विजय दिलाई है। हम इसके लिए सभी छात्रों का आभार मानते हैं। आगे भी अभाविप का हर कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु कटिबद्ध रहेगा।”
इस कार्यक्रम में अभाविप के पुणे विश्वविद्यालय इकाई के अनेक कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



