25 दिसम्बर को पुणे में ‘सफर-ए-शहादत’ बाइक रैली का आयोजन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं चार साहिबजादों की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुणे में भव्य ‘सफर-ए-शहादत’ बाइक रैली का आयोजन

पुणे: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं चार साहिबजादों की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुणे में भव्य ‘सफर-ए-शहादत’ बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह श्रद्धांजलि रैली गुरुवार, 25 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे निकलेगी।
रैली का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, कैंप, पुणे से होगा और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः उसी स्थान पर समापन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य सिख इतिहास के महान बलिदान को स्मरण करना तथा समाज में शहादत, साहस, त्याग और मानवता के मूल्यों का संदेश प्रसारित करना है।

रैली का मार्ग
गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार – एम.जी. रोड – लाल देवल – केईएम अस्पताल – गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – लक्ष्मी रोड – सोन्या मारुति चौक – शनिवार वाडा – दगडूशेठ हलवाई गणपति – तिलक रोड – बी.जे. मेडिकल ग्राउंड – सद्गुरु वसवानी चौक – पुणे क्लब – इस्कॉन मंदिर – काहुन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार।
प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था
रैली में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को निशान साहिब एवं 350वीं शहादत वर्षगांठ का स्मृति-चिन्ह प्रदान किया जाएगा। वहीं, सिखी बाणा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए विशेष पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है।
ड्रेस कोड
पुरुषों के लिए: सफेद शर्ट एवं नीली दस्तार
महिलाओं के लिए: सफेद सूट एवं नीला दुपट्टा
बच्चों के लिए: सिखी बाणा
इस आयोजन का नेतृत्व गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, कैंप, पुणे, पुणे के समस्त गुरुद्वारों एवं गुरु नानक यूथ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने पुणे शहर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी रैली को सफल बनाने की अपील की है।


