ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

मनपा की ओर से नारीशक्ति का गौरव कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान

Spread the love

पुणे: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को पुणे महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग और समाज विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारीशक्ति का गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन गणेश कला क्रीडा मंच में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर तथा पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम प्रमुख के हाथों किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (ज) पवनीत कौर, शहर सुधारणा समिति की अध्यक्ष स्मिता पद्माकर वस्ते, महानगरपालिका के अधिकारी तथा नगरसेवक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर मान्यवरों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा , शहर की स्वच्छता और सामाजिक विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों का गौरव करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!